गंगा में नाव डूबी - तीन बच्चो समेत छह श्रद्धालु डूबे

गंगा में नाव डूबी - तीन बच्चो समेत छह श्रद्धालु डूबे

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के विन्ध्याचल क्षेत्र में अखाड़ा घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गंगा में डूबने से तीन बच्चों समेत छह श्रद्धालु डूब गये जबकि छह को बचा लिया गया है। सभी एक ही परिवार के हैं।




विन्ध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आर के भरद्वाज ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची के धुरहा गांव निवासी राजेश तिवारी अपने परिवार के साथ आज यहां मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए आए थे। दोपहर करीब एक बजे गंगा नदी के अखाड़ा घाट से एक नाव पर चार बालक और पांच महिलाओं समेत परिवार के 12 सदस्यों के साथ नदी के पार गए थे। नाव के लौटते वक्त अचानक गंगा में डूब गयी।

उन्होंने बताया कि घाट पर खड़े लोगों ने 35 वर्षीय राजेश तिवारी, 28 वर्षीय विकास , 27 वर्षीय दीपक तथा वाहन चालक और नौ वर्षीय अल्का 09 तथा रितिका को बचा लिया गया है। हादसे में 28 वर्षीय गुड़िया 30 वर्षीय खुशबू, 26 वर्षीय अमीषा के साथ तीन बच्चे पांच साल का सत्यम,ढाई साल और तीन माह की बच्ची लापता हैं।

पुलिस उप महानिरीक्षक ने बताया कि गोताखोरों को लगाया गया है। एनडीआरएफ की टीम शीघ्र पहुंच रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top