श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटी-6 को बचाया-6 लापता

श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटी-6 को बचाया-6 लापता

मिर्जापुर। विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के लिए नाव में सवार होकर जा रहे दो परिवारों की नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव के ऊपर मल्लाह के अलावा चार पुरुष, 3 महिलाएं और 5 बच्चे सवार थे। नाव पलटने के बाद पानी में उतरे गोताखोरों ने 6 लोगों को खोजबीन करते हुए निकाल लिया है। जबकि 6 लोग अभी तक भी लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे डीआइजी ने कहा है कि नाव पलटने के हादसे में लापता हुआ लोगों की तलाश कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां पर नाव चलाने की मनाही की हुई है।

जमशेदपुर टाटा नगर निवासी दीपक मिश्र और धुर्वा रांची निवासी राजेश तिवारी अपने परिवारजनों के साथ विंध्याचल धाम के दर्शन पूजन के लिए आए हुए थे। बुधवार की दोपहर को दोनों के परिवारीजन एक नाव में सवार होकर विंध्याचल धाम के दर्शन पूजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही इन लोगों की नाव अखाड़ा घाट पर पहुंची तो किन्ही कारणों से नाव अनियंत्रित होकर गंगा नदी में पलट गई। हादसे के समय नाव पर नाविक के अलावा दो परिवार के 12 लोग सवार थे। जिनमें 4 पुरुष, 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। मौके पर चीख पुकार मचते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गोताखोर कपड़े उतारते हुए तुरंत ही नदी के भीतर कूद गए। काफी मशक्कत के बाद गोताखोर 6 लोगों को तलाशकर पानी से बाहर ले आए। इसी बीच मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस के पास तक पहुंच गई। जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचे डीआईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया है कि हादसे में लापता हुए लोगों की तलाश कराई जा रही है। जिला अधिकारी प्रवीण लक्षकार ने बताया है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है, वहां पर नाव चलाने की मनाही की गई है। उसके बाद भी लोग नाव में सवार होकर वहां पर गए। उधर पीड़ित परिवारजनों का कहना है कि उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार दलबल के साथ राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। गंगा में डूबे लोगों में 35 वर्षीय राजेश, 28 वर्षीय विकास, 27 वर्षीय दीपक, 9 वर्षीय अलका और 7 वर्षीय रितिका के अलावा नाव चालक को बचा लिया गया है। नाव में सवार 28 वर्षीय गुड़िया, 30 वर्षीय खुशबू, 26 वर्षीय अनीषा, 5 वर्षीय सत्यम और तकरीबन एक ढाई वर्ष का बच्चा व 3 वर्ष की बच्ची अभी लापता हैं।



epmty
epmty
Top