BJP को दिया झटका- EX MLA अब चलाएंगे हैंडपंप

BJP को दिया झटका- EX MLA अब चलाएंगे हैंडपंप

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सिवाल खास विधानसभा सीट से विधायक रहे विनोद कुमार हरित ने उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका देते हुए दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर एक्स एमएलए ने रालोद का दामन थामा है।

बुधवार को राजधानी नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आवास पर पहुंचकर पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने पार्टी मुखिया की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली है। विनोद कुमार हरित वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 तक सिवालखास विधानसभा से विधायक रहे है। बहुजन समाज पार्टी में आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर के मंडल कॉर्डिनेटर के साथ-साथ पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित बागपत और मेरठ के जिलाध्यक्ष भी रहे है।

वर्तमान में पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज पूर्व विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोकदल के सदस्यता ली।

पूर्व विधायक के रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर रालोद के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया और रालोद नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top