भाकियू शुक्रवार को करेगी राष्ट्रीय राजमार्गाे पर चक्का जाम: टिकैत

भाकियू शुक्रवार को करेगी राष्ट्रीय राजमार्गाे पर चक्का जाम: टिकैत

मुजफ्फरनगर। आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरी भाकियू शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्गो पर उतरकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगी। तीन अध्यादेशों सहित किसानों कीे अन्य मांगो के पूरी न किये जाने तक अनिश्चितकालीन चक्का जाम जारी रहेगा। उक्त घोषणा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपने जिला मुख्यालय स्थित आवास पर हुई बैठक में किसानों व कार्यकर्ताओं के बीच की।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज किसान आंदोलन के चलते अपने आवास पर कार्यकताओं व किसानों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि यह कैसा दुर्भाग्य है कि आजाद देश में किसान अपनी राजधानी दिल्ली में भी किसी मामले को लेकर विरोध करने नही जा सकते। हाडकंपाती सर्दी में जिस तरह से आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिये उनके ऊपर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। वह बहुत ही दुखद एवं निंदनीय है। आज किसान कानून के रूप में अपना हक मांग रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि किसानों के लिये समर्थन मूल्य की व्यवस्था जारी रहेगी, तो वह इस सम्बंध में कानून क्यों नही बनाते? प्रधानमंत्री की नोटबंदी से देश को क्या फायदा हुआ है? क्या देश से कालाधन समाप्त हुआ है या किसी को 15 लाख रूपये मिले है? देश का किसान अगर अपने सम्बंध में बनाये गये किसी कानून को मंजूर नही करता है तो सरकार उसे लागू कराने पर क्यों अड़ी है? उन्होंने कहा कि सरकार को पिछले दिनों संसद के जरिये लाये गये किसान सम्बंधी तीन अध्यादेशों को वापस लेकर किसान हित में फसलों के समर्थन मूल्य का कानून बनाना चाहिए।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हुंकार भरी कि उनका संगठन उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। शुक्रवार की प्रातः 11 बजे से उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी सभी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर चक्का जाम शुरू कर दिया जायेगा। किसाना लम्बे समय से आक्रोशित होकर आंदोलित है। जिसका नजारा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। इस बार किसान आर-पार की लड़ाई लडते हुए कुछ लिये बिना वापस नही जायेंगे।

रिपोर्ट- सतेन्द्र ठाकुर

epmty
epmty
Top