खुद को प्रत्याशी समझ पार्टी की जीत के लिए काम करें भाजपा कार्यकर्ता

खुद को प्रत्याशी समझ पार्टी की जीत के लिए काम करें भाजपा कार्यकर्ता

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता स्वयं को काम के प्रति समर्पित करते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए प्रयास करें। इसके लिए जरूरी है कि सभी कार्यकर्ता खुद को पार्टी का प्रत्याशी माने और पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर काम करें।

भाजपा युवा मोर्चा लोनी विधान सभा क्षेत्र के सम्मेलन में पहुँचने पर भाजपा नेता ईश्वर मावी का युवा कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर और ज़ोरदार नारे लगाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और उसके सहयोगी दल देश में 400 सीटे जीतने जा रहे हैं‌। वहीं ग़ाज़ियाबाद लोकसभा के प्रत्याशी अतुल गर्ग भी जनता और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीत रहे हैं।

उन्होंने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने आप को अतुल गर्ग मानकर इस चुनाव को लड़ें।

सम्मेलन को मुख्य अतिथि सतेंद्र अवाना, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर्यन त्यागी, रवि शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राहुल मावी, प्रधान रजनीश मावी, डा नवनीत बैसला, निर्मेश गुर्जर, प्रिंस त्यागी, अशोक शर्मा, विशाल शर्मा, लालू आदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा और संचालन कुलदीप ने किया।

epmty
epmty
Top