2024 में प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगी भाजपा: बृजेश पाठक

2024 में प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगी भाजपा: बृजेश पाठक

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत दौर पर आये उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को दावा किया कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

यहां विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अस्सी की अस्सी सीटों पर विजयी होगी। वह यहां पर सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को धरातल पर निरीक्षण करने आए हैं। विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से समीक्षा कर जानकारी ली जा रही है। सरकार की योजनाएं जनता के बीच लाई जा रही हैं, इसका लाभ भी मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अभी तक अन्य पार्टियां गुंडों को प्रमोट करती थी। अब जनता ने ऐसी पार्टियों को हशिए पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब प्रदेश में गुंडों का सफाया कर दिया गया है। जनता फिर से भाजपा को 80 सीटों पर विजयी बनाएगी।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ आये जलशक्ति एवं सिंचाई मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह विभागीय बैठक करने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गये। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्रजेश पाठक का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर प्रथम बार आगमन हुआ।

वार्ता

epmty
epmty
Top