2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा निकालेगी यात्रायेंं

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा निकालेगी यात्रायेंं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह यात्राओं का संचालन करेगी।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की चुनाव संचालन समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,डा दिनेश शर्मा,कानून मंत्री बृजेश पाठक और संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा विपक्ष की खामियों को लेकर जनता के बीच गई थी जबकि इस बार पार्टी सरकार की पांच वर्ष की उपलब्धियाें के लेकर जनता के बीच जायेगी। प्रदेश के छह क्षेत्रों से छह विकास यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं से हमले 25 करोड़ की आबादी तक निश्चित समय में पहुंचना है और जनता को सरकार की जनहित की योजनाओं एवं किये गये विकास कार्यो से रूबरू कराना है। इन यात्राओं का समापन लखनऊ में होगा।

इस मौके पर स्वतंत्रदेव ने कहा " भारतीय जनता पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश स्तर पर छह यात्राएं लेकर यूपी की जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता के आशीर्वाद से भाजपा 300 प्लस सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।"




epmty
epmty
Top