भाजपा के सांसद ने लिया संकल्प- यहां से नहीं लड़ेंगे कभी इलेक्शन

भाजपा के सांसद ने लिया संकल्प- यहां से नहीं लड़ेंगे कभी इलेक्शन

अयोध्या। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का विरोध करके सुर्खियों में आए भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अब भगवान राम, साधु-संतों एवं सरयू मैया को साक्षी मानते हुए ऐलान किया है कि वह अयोध्या से कभी कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज भगवान राम एवं साधु-संतों तथा सरयू मैया को साक्षी मानते हुए अयोध्या में ऐलान किया है कि वह जीवन में कभी भी अयोध्या से कोई इलेक्शन नहीं लड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पिछले दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सुप्रीमो राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा का जमकर विरोध किया था। सांसद का कहना था कि अयोध्या आने से पहले मनसे प्रमुख राज ठाकरे को उत्तर भारतीय लोगों से अपने उस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने उत्तर भारतीय लोगों का मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में रोजगार के सिलसिले में आने का विरोध किया है।

अयोध्या के संतों का भी बृजभूषण शरण सिंह को इस मुद्दे पर जमकर समर्थन मिल रहा था। सांसद ने उस समय यह भी कहा था कि अगर राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वह केवल अयोध्या के प्रमुख संतों एवं महंतो से माफी मांग ले। अगर संत समाज ने उन्हें माफ कर दिया तो मैं भी उन्हें छोड़ दूंगा।

गौरतलब है कि मनसे मुखिया राज ठाकरे ने अपना अयोध्या दौरा कैंसिल कर दिया था। हालांकि उन्होंने इसके पीछे का कारण अपनी बीमारी बताया।

epmty
epmty
Top