BJP MLA- पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों का भारत में भी होगा इजरायल जैसा हाल

BJP MLA- पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों का भारत में भी होगा इजरायल जैसा हाल

बलिया। अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने नया बयान देकर फिर से राजनीतिक सरगर्मी का पारा बढ़ा दिया है। बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगानी होगी। यहां के नागरिकों को राष्ट्रीयता क्या होती है और राष्ट्रभक्ति क्या होती है वह इजराइल के नागरिकों से सीखनी चाहिए। वहां की सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्रीय विरोधी ताकतों को कैसा इलाज किया जाता है। वही एक भारत है जहां की धरती पर भारत का खाकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं। ऐसी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों को भारत में भी इजरायल जैसा हश्र होगा।

बीजेपी विधायक का कहना है कि हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान का अन्न खाकर पाकिस्तान के लिए प्रेम जगाना कहां की उचित बात है। ऐसे लोगों को जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं उन्हें तुरंत देश से निकाल देना चाहिए। उनके साथ इजरायल जैसा हश्र होना चाहिए। ऐसी देश विरोधी ताकतों को तुरंत रोक देना चाहिए। सुरेंद्र सिंह यही नहीं चूके उन्होंने आगे भी कहा कि यह सब भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चलते हो रहा है। आज देश को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी राज्य में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों के लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं है। इसके लिए देश के दोनों नेता अच्छा काम कर रही है। यदि कोई कोई अन्य देश लिए देशभक्ति की भावना रखता है तो उसका इजरायल जैसा इलाज होना चाहिए।

epmty
epmty
Top