भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान-बनाए नए सदस्य

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान-बनाए नए सदस्य

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर नगर पंचायत चेयरमैन की अगुवाई में चलाए गए सदस्यता अभियान में अनेक युवाओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से भी अवगत कराया गया।


बृहस्पतिवार को जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा शाहपुर में नगर पंचायत के चेयरमैन प्रमेश सैनी, मंडल महामंत्री ऋषभ गोयल, सभासद भंवर पाल कश्यप, उमेश गोयल एवं मणिकांत मित्तल तथा मंडल महामंत्री जितेंद्र धवन की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। भाजपा के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान एवं जिला कार्यकारिणी के निर्देश पर लगाए गए शिविर में पहुंचे लोगों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से प्रदेश में किए गए विकास कार्यों एवं सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत के चेयरमैन प्रमेश सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश और उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से की गई सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते सूबे में अपराधों का ग्राफ कम हुआ है और अपराधी जेल की सलाखों के पीछे भिजवाए गए हैं। उन्होंने आम जनमानस से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ सर्व समाज के विकास के लिए काम कर रही है। इस मौके पर अनेक लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। शिविर आयोजन में मंडल महामंत्री ऋषभ गोयल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।



epmty
epmty
Top