भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन बंद चीनी मिलें फिर से चालू कराई हैं : सुरेश राणा

भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन बंद चीनी मिलें फिर से चालू कराई हैं : सुरेश राणा

लखनऊ उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग द्वारा एमिटी के सहयोग से तैयार एकीकृत साफ्टवेयर प्रणाली इंटरप्राइज रिसोर्स प्लान (ईआरपी) का शुभारंभ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में गन्ना विभाग को पारदर्शी बनाने के लिए किसानों की सभी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के लिए "ईआरपी" योजना लागू की गई। गन्ना विभाग की सभी गतिविधियां अब पूरी तरह कैशलेस होंगी अब सभी भुगतान डीबीटी से होंगे ।इसके जरिये प्रदेश के 46.20 लाख किसानों को सर्वे, कैलेंडर, पर्ची आदि की सीधे ऑनलाइन जानकारी मिल रही है।






उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की पहली समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों ने राज्य की चीनी मिलें बंद कराईं, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने 33 महीनों के कार्यकाल में करीब डेढ़ दर्जन ऐसी बंद मिलें फिर से चालू कराई हैं।


उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि 2007 से 2012 बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल के बीच राज्य की 19 और 2012 से 2017 समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में 10 मिलें बंद हुई थीं। सुरेश राणा ने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की संख्या 33 लाख थी जो अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में 46.20 लाख हो चुकी है। इसी तरह सपा के कार्यकाल में राज्य में गन्ने का क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर था जो पिछले 33 महीनों में बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हो चुका है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि पिछले 33 महीनों में प्रदेश के गन्ना किसानों को कुल 80 हजार 646 करोड़ रुपये के गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ जो अपने आप में एक रिकार्ड है। प्रदेश में अब तक कभी भी किसी भी कालखंड में इतनी राशि का गन्ना मूल्य किसानों को नहीं मिला, इसमें पिछली सरकारों के कार्यकाल का बकाया गन्ना मूल्य भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल निर्देशन में गन्ना विकास विभाग ने जो प्रगति की है, उसका ही परिणाम है कि अब उत्तर प्रदेश गन्ने की रिकवरी में महाराष्ट्र को भी 11.46 प्रतिशत रिकवरी के साथ पछाड़ चुका है।





उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि महाराष्ट्र में पिछले पेराई सत्र में कुल 189 चीनी मिलें चली थीं, जबकि इस बार 133 मिलें ही चल रही हैं। 56 मिलें नहीं चल रही हैं। जबकि प्रदेश में पिछले सत्र में 117 मिलें चली थीं और इस बार 119 मिलें चल रही हैं। इस बार यूपी देश में चीनी की घरेलू मांग में महाराष्ट्र की कमी को पूरा करेगा।


उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोफ्यूल को बढ़ावा देने की नीति पर अमल करते हुए उत्तर प्रदेश में भी. हैवी शीरे और एथेनाल के उत्पादन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस बार 21 मिलें बी. हैवी शीरा बना रही हैं, जिससे एथेनाल बनेगा। सीधे गन्ने के जूस से एथेनाल बनाने वाली उत्तर भारत की पहली चीनी मिल यूपी की पिपराइच हो गयी है।

एकीकृत साफ्टवेयर प्रणाली इंटरप्राइज रिसोर्स प्लान (ईआरपी) योजना पर एमिटी साफ्टवेयर के एमडी अनिल कुमार सक्सेना और उ.प्र.सहकारी गन्ना समिति के एमडी आर.पी. यादव ने इस बाबत अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किये।

इस अवसर पर गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश पासी, विभाग के प्रमुख सचिव संजय आर.भूसरेड्डी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Next Story
epmty
epmty
Top