जनहित की 200 से ज्यादा योजनाये लागू कर चुकी है भाजपा सरकार: संगठन मंत्री

जनहित की 200 से ज्यादा योजनाये लागू कर चुकी है भाजपा सरकार: संगठन मंत्री

मथुरा। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि केन्द्र और राज्यो की भाजपा सरकारें अब तक जनहित की 200 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनायें लागू कर चुकी है।

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग अभियान के तहत शनिवार को महानगर के कृष्णा नगर मंडल में प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा एक तरफ केन्द्र सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए सेना को खुले हाथों छूट दे दी है वहीं किसान सम्मान योजना, आदर्श गांव योजना, मुद्रा योजना, गरीबों के लिए जनधन खाता, राशन कार्ड, अटल पेंशन योजना, जन औषधि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने देश में बागडोर संभाली है,तब से खुशहाली और मजबूती की ओर देश आगे बढ़ रहा है। देश को उन्नति पर ले जाने के लिए जीएसटी के साथ-साथ डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, ग्राम सिंचाई योजना, सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मिट्टी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे किसानों के हित की योजनाओं को लागू किया गया है।

मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के हाथों देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। किसान खुशहाल है,नौजवान और छात्रों को रोजगार की नई असीम संभावनाओं के द्वार खुल रहे हैं जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

उन्होंने घोषणा की कि अब भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नेता बनेगा। भाजपा कार्यकर्ता निकाय से लेकर रामलीला और गणेश उत्सव तक का चुनाव लड़ेगा। कार्यकर्ताओं को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि वे नेतृत्व की बागडोर संभाल सके। इसके लिए पांच साल का रोडमैप भी तैयार किया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top