मेरठ में लहराई BJP की पताका-बागपत में 50-50

मेरठ। जनपद की 5 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर हुए मतदान में भाजपा ने संयुक्त विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। मतदान वाली सभी 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों ेंने अपने प्रतिद्वदी पर भारी पडकर जीत हासिल करते हुए पार्टी की पताका लहराई है। उधर पड़ौसी जनपद बागपत में हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव के मतदान में विपक्ष भाजपा पर भारी पड़ा है। नामांकन के दौरान निर्विरोध तीन सीटें जीतने वाली भाजपा को मतदान प्रक्रिया में तीनों सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है। बागपत में रालोद का एक प्रत्याशी निर्वाचित हुआ है तो 2 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना दमखम दिखाया है।
शनिवार को मेरठ जनपद की 5 ब्लाक प्रमुख सीटों पर हुए मतदान के बाद की गई मतगणना में सरूरपुर से भाजपा के बागी मनोज चैहान ब्लॉक प्रमुख बने है। उन्हें 65 में से 39 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह को एक भी वोट नहीं मिला। वहीं कविता चैधरी को 22 वोट मिले हैं। जानी ब्लॉक में भाजपा के प्रत्याशी गौरव ने एक वोट से जीत हासिल की है। उन्होंने हरेंद्र सिंह को एक वोट से हराया है। गौरव को 39 वोट मिले, हरेंद्र सिंह को 38 वोट मिले हैं। माछरा क्षेत्र पंचायत में अशोक त्यागी ब्लॉक प्रमुख पद पर विजयी हुए है। हस्तिनापुर से भाजपा प्रत्याशी नितिन पोसवाल विजय घोषित हुए। उन्हें 59 में से 44 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी सचिन गुर्जर को छह वोट मिले, सनी गुर्जर को भी छह वोट मिले, जबकि पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ की पुत्री आरुषि सिद्धार्थ को सिर्फ दो वोट मिले है। इसके अलावा एक वोट कैंसिल हो गया है। मवाना पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी गीता पायल चार वोट से विजयी हुई हैं।
वहीं पड़ौसी जिले बागपत में भी जीत हार का फैसला हो गया। जिले में छपरौली पंचायत क्षेत्र में रालोद समर्थित प्रत्याशी अंशु विजयी हुई हैं। उन्हें 44 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कमलेश देवी को 21 वोट मिले हैं। इसके अलावा पांच वोट निरस्त हो गए। बागपत पंचायत क्षेत्र में निर्दलीय सुनीता जीती हैं। उन्हें कुल 46 वोट मिले, जबकि भाजपा की मीनू को 37 वोट मिले हैं। पिलाना ब्लॉक से अनीश यादव जीते हैं। अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने। उन्होंने अभयवीर यादव को हराया है। अनीश को 42 तो अभयवीर को 39 वोट मिले हैं।
बागपत में शनिवार को बागपत, पिलाना व छपरौली ब्लॉक के प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। बागपत ब्लॉक में निर्दलीय सुनीता ने भाजपा की मीनू को हराया। छपरौली ब्लॉक में रालोद की अंशु ने भाजपा की कमलेश को हराया। पिलाना ब्लॉक में निर्दलीय अनीश यादव लगातार तीसरी बार ब्लॉक प्रमुख बने, उन्होंने निर्दलीय अभयवीर यादव को हराया। वहीं बड़ौत, बिनौली और खेकड़ा में पहले ही भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।