सड़क हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल की मृत्यु

सड़क हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल की मृत्यु

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर कोतवाली इलाके में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार कांस्टेबल की मृत्यु हो गई।

ज्ञानपुर इलाके के पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानपुर अशोक कुमार ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019 बैच का झांसी के मऊरानी निवासी 26 वर्षीय देवेन्द्र सिंह यादव भदोही जिले के औराई कोतवाली पर तैनात था। सोमवार सुबह देवेन्द्र बुलेट मोटर साइकिल पर ज्ञानपुर पुलिस लाइन आ रहा था। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर सिंहपुर गांव के पर तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे देवेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल देवेन्द्र सिंह यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह, ज्ञानपुर कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा व क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार की तलाश तलाश की जा रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top