युवाओं के लिए बड़ी खबर-पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

युवाओं के लिए बड़ी खबर-पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर खिलाड़ियों के सेवायोजन के लिए बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।शासन की ओर से पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर खिलाड़ियों के सेवायोजन के लिए बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। 534 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर की जाने वाली इस भर्ती में 335 पुरुष एवं 199 महिला आरक्षियों की भर्ती की जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 534 आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर खिलाड़ियों के सेवायोजन के लिए बोर्ड की ओर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जल्दी ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से विज्ञप्ति जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। भर्ती बोर्ड के इस चयन में केवल खिलाड़ियों की खेल संबंधी दक्षता एवं प्रमाण पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है। कुशल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक की और न्यूनतम आयु सीमा में 2 साल और अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट अभ्यर्थी को प्रदान की जा सकती है।

epmty
epmty
Top