इस दल का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो अग्निवीर की नौकरी पक्की और..

इस दल का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो अग्निवीर की नौकरी पक्की और..

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने कहा है कि यदि 2024 में हम केंद्र की सत्ता में आते हैं तो अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती हुए जवानों की नौकरी पक्की कर दी जाएगी और आगे के लिए इस योजना को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि हमारी पार्टी के सभी विधायक युवाओं की सेवा के लिए हर समय तत्पर हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए कहा है कि भर्ती में शामिल हो रहे सभी अभ्यर्थी हमारे अपने हैं।। अगर वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद हमारी पार्टी केंद्र की सत्ता में आती है तो निश्चित रूप से मौजूदा समय में चल रही भर्ती में चयनित सभी अग्निवीरों की नौकरी पक्की करते हुए आगे के लिए अग्निवीर योजना रद्द कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में जनपद मुजफ्फरनगर के जिला मुख्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं की अग्निवीर योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल का गढ़ कहा जाता है। पहली अग्निवीर भर्ती पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से शुरू की गई है जो केंद्रीय राज्य मंत्री का क्षेत्र भी कहलाता है।

epmty
epmty
Top