भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज- सपनो की दुनिया में जी रही है सपा

भूपेन्द्र चौधरी ने कसा तंज- सपनो की दुनिया में जी रही है सपा
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) सपनों की दुनिया में जी रही हैं जबकि जनता 2017 में ही सपा का सपना तोड़ चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सपा को जनता सत्ता से बेदखल भी कर चुकी है। सपनों की दुनिया में जी रही सपा अब भी नहीं समझ पा रही है कि प्रदेश की जनता उनके खिलाफ वोट करेगी जबकि भाजपा मोदी-योगी के नेतृत्व में निकाय चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर विकास को और अधिक रफ्तार देने का काम करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता के सेवक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर दिन लोगों की सुविधा और उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। जो लोग भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में गले तक डूबे हुए हैं, उनसे भाजपा सरकार को किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।

सपा पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उनकी पार्टी के लोग भी इस बात को समझ चुके हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। सपा प्रमुख को मंथन करना चाहिए कि क्यों लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। वो बदलाव की बात करते हैं, लेकिन पहले उन्हें अपनी पार्टी में बदलाव करने की आवश्यकता है, क्योंकि सपा विद रिलेशन यानी रिश्तेदारों वाली पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होने कहा कि सपा प्रमुख माफियाओं के पक्ष में तो खड़े होते है, लेकिन वो दो शब्द उन पीड़ितों के लिए नहीं बोलते जो इन माफिया के शिकार बनते है। उमेश पाल की हत्या पर ये मौन थे, यही इनका चरित्र है। माफियाओं को इनका संरक्षण और रिश्तों को पूरा प्रदेश जानता है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top