अग्निपथ के खिलाफ भाकियू ने घेरा कलेक्ट्रेट-रोकने पर पुलिस से नोंकझोंक

अग्निपथ के खिलाफ भाकियू ने घेरा कलेक्ट्रेट-रोकने पर पुलिस से नोंकझोंक

मेरठ। केंद्र सरकार की ओर से देश की तीनों सेनाओं में युवाओं के लिए लाई गई बिना पेंशन की अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा है कि जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं ले लेती है उस समय तक देश का किसान, नौजवान, और भारतीय किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी।

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे। जहां पर पहले से तैनात पुलिस ने मुख्य गेट पर ही भाकियू कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया। जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी आवास के बाहर जमीन पर ही धरना देकर बैठ गए।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मोदी सरकार देश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। भारतीय किसान यूनियन युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी है कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से इस योजना को वापस नहीं लिया जाता है, उस समय तक देश के किसान, नौजवान और भारतीय किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी।

भारतीय किसान यूनियन के हंगामा और प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट में कई थानों की फोर्स लगाई गई है।

epmty
epmty
Top