मतगणना में जाने से पहले- जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का निधन

मतगणना में जाने से पहले- जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का निधन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के निगोह बरसठी के वार्ड संख्या 51 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी द्वारिका प्रसाद यादव का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में सरावां गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने जिला पंचायत सदस्य पद पर दावेदारी की थी। जोर-शोर से प्रचार के बाद पूरी दमदारी से चुनाव भी लड़ा था। उनका चुनाव निशान छड़ी था। जीत के प्रति आश्वस्त द्वारिका प्रसाद सुबह मतगणना स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे कि तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उनकी सांस थम गई थी।

वार्ता

epmty
epmty
Top