बारात आने से पहले मेहंदी लगाकर बैठी दुल्हन ने किया ऐसा काम-मचा कोहराम

बारात आने से पहले मेहंदी लगाकर बैठी दुल्हन ने किया ऐसा काम-मचा कोहराम

झांसी। होने वाले दूल्हे के साथ अग्नि के सात फेरे लगाकर शादी के बाद सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ हाथों में मेहंदी रचाकर बैठी दुल्हन बारात के आने से पहले कुएं के भीतर कूद गई। कुएं के अंदर से लड़की का शव बरामद होने के बाद शादी की खुशियां पल भर के भीतर मातम में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के बूढा गांव निवासी 20 वर्षीय प्रीति पुत्री संजीव पाल का रिश्ता 3 माह पहले ही कुम्हरा निवासी निखिल के साथ तय किया गया था। परिजन सगाई के बाद बीते दिन बुधवार की रात को ही फलदान की रस्म के लिए निखिल के गांव में गए थे। रात तकरीबन 1.00 बजे ही वह वापस घर लौटकर आए थे।

बृहस्पतिवार को घर परिवार में उत्साह के साथ शादी की तैयारियां की जा रही थी। बृहस्पतिवार की रात को आने वाली बारात के स्वागत के लिए हलवाई आदि का इंतजाम किया गया था। बृहस्पतिवार की सवेरे जब लड़की की दादी अंगूरी सोकर उठी तो उसे चारपाई पर प्रीति दिखाई नहीं दी। मामले की जानकारी मिलते ही लड़की की तलाश शुरू हो गई। घर के पास स्थित कुएं के बाहर प्रीति की चप्पले पड़ी दिखाई दी। कुएं के भीतर पानी भरा हुआ था। चप्पले मिलने के बाद आशंकित हुए परिवार के लोगों ने गोताखोरों को भीतर उतारा, जिन्होंने लड़की की तलाश की। थोड़ी ही देर बाद कुएं के भीतर से प्रीति का शव बरामद हो गया। लड़की का शव मिलते ही परिवार में बुरी तरह से कोहराम मच गया। थोड़ी देर पहले जहां शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। वहां मातम पसर गया। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top