बापू का जीवन सत्य, समर्पण और समानता का प्रतीक-DSO

बापू का जीवन सत्य, समर्पण और समानता का प्रतीक-DSO

सहारनपुर। गांधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी सत्य, समर्पण व समानता के प्रतीक है। उन्होंने बिना शस्त्र विश्व की सबसे बड़ी ताकत को अहिंसा और एकता के बल पर देश से खदेडकर भारत को आजादी दिलाने का कार्य किया।

शनिवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (रजि०) महानगर इकाई द्वारा गाँधी जयन्ती पर स्थानीय व्यापार भवन में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि गाँधी जी के सपनों का भारत बनाने के लिये हमें उनके सिद्धांतो पर चलना होगा। 2 अक्टूबर को उनकी जयन्ती अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हुये हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लेना होगा। गाँधी जी के विचार विश्व में इसलिये भी प्रासंगिक है क्योंकि उन विचारों को उन्होंने स्वयं अपने आचरण में सिद्ध किया।

उन्होंने कहा कि गाँधी जी सत्य, समर्पण और समानता के प्रतीक है। उन्होंने बिना शस्त्र विश्व की सबसे बड़ी ताकत को अहिंसा और एकता के बल पर देश से खदेडकर भारत को आजादी दिलाने का कार्य किया। गाँधी जी ने हमेशा पाप से घृणा करने का सदेंश दिया पापी से नही। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि महात्मा गाँधी को हमारी देश की आजादी में उत्तम योगदान की वजह से उन्हे राष्ट पिता या बापू के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा में लगा दिया। यह वो शख्स है जिन्होंने अहिंसा और लोगों के हित में प्रयास किया। उन्होंने भारतीय समाज से छूआछूत को हटाने के लिये भारत में पिछड़े वर्ग के उत्थान, सामाजिक विकास और गांव का विकास करने के लिये आवाज उठाई। गाँधी जी मानते थे कि सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलकर सब कुछ हासिल हो सकता है। अन्त में सभी उपस्थित व्यापारियो ने गाँधी जयन्ती पर संकल्प लिया कि वह दुकान पर आने वाले ग्राहको को ईश्वर का रूप मानते हुये सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रयास करेंगे। गाँधी जी के भजन में ईश्वर और अल्लाह दोनों समाहित थे। उन्होंने कभी भी धर्म और जाति के आधार पर आजाद भारत का सपना नहीं संजोया। इसलिये सब धर्मों को लोग गाँधी जी का सम्मान करते थे और आज भी सभी धर्मों के लोग उनके आदर्शों का पालन करते है। कार्यक्रम मे अश्वनी कुमार मिश्रा ए.आर.ओ जिला पूर्ति विभाग भी उपस्थित थे। व्यापारी प्रतिनिधियांे मे महेश नारंग, राजेन्द्र गुप्ता, डी के गुप्ता, राजीव मदान, मुकेश धनगर, हरीश सचदेवा, सुधीर मिगलानी, रिषी कपूर, गुलशन अनेजा, पुनीत चौहान, यशपाल डाबरा, सुरेन्द्र सिहं पुण्डीर, सयंम सेठी, अशोक छाबडा, अनुभव शर्मा, भरत मिगलानी, अशोक नारंग, संजीव अरोडा, कार्तिक खुराना, विशाल बांगा, महीप सिहं, गुलशन जल्होत्रा, मदन लाम्बा, रिषी धीगडा, सुरेन्द्र ठकराल, जसबीर सिहं बत्रा, फरजान उल हक, अरूण कुमार, गोल्डी मक्कड़, पुरूषोत्म दुआ, मेघा दुआ, राशन डिपो एसोसिएशन से विजय पाल सिहं, प्रमोद जैन, याकूब हसन, खुर्शीद, हरीश ईशपुजानी, मनोज कुमार, मौ० मंसूरी उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top