जोश में है बाबा का बुलडोजर- हसन परिवार पर पूरी तरह मेहरबान

जोश में है बाबा का बुलडोजर- हसन परिवार पर पूरी तरह मेहरबान

शामली। योगीराज पार्ट-सरकार के गठन के साथ ही प्रशासन की ओर से स्टार्ट किया गया बुलडोजर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगर स्थित अवैध कब्जों पर की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत बुलडोजर ने आज शत्रु संपत्ति पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा खुरगान रोड स्थित शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

बुधवार को जनपद शामली के कैराना में समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के चाचा की अवैध संपत्तियों के साथ साथ शत्रु संपत्तियों पर अवैध रूप से प्लाट काटकर निर्मित किए गए मकानों पर बाबा का बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन द्वारा शत्रु संपत्ति पर प्लाट काटकर लोगों को बेच दिए गए थे। एमएलए के दूसरे चाचा अरशद हसन ने भी कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काट रखी थी

बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा और शत्रु संपत्ति पर खड़े किये गये अवैध निर्माण को देखते ही देखते जमींदोज करने में जुट गया। जेसीबी मशीन द्वारा अवैध रूप से खड़ी की गई कॉलोनी पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। नगर में अवैध रूप से विकसित की गई कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के लिए प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पीएसी के जवानों को भी साथ लिया था।

उल्लेखनीय है कि 1 दिन पहले भी प्रशासन द्वारा पुलिस की सहायता से विधायक के चाचा सरवर हसन के कब्जे से सरकारी भूमि को मुक्त कराया था। सरकारी भूमि पर कब्जा करने के आरोप में हल्का लेखपाल की ओर से भूमाफिया सरवर हसन के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

epmty
epmty
Top