वार्षिक खेलकूद-2024 में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज

वार्षिक खेलकूद-2024 में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज़ के खेल प्रांगण में चल रहे ‘वार्षिक खेलकूद-2024’ के अन्तर्गत आज एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीएम पंजाब नेशनल बैंक राजीव अग्रवाल रहे।

आज से शुरू हुई एथलेटिक्स मीट-2024 में पुरूष और महिला वर्ग में 100 मी0, 200 मी0 400 मी0, 800मी, 1500मी0, 3000 मी0, की दौड़ के साथ-साथ शॉटपुट तथा डिस्कस, लम्बी कूद व रीले रेस आदि के मुकाबले खेले गए। आज 800 मी0 महिला वर्ग की दौड़ का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग की आशु को तथा 800 मी0 पुरूष वर्ग की दौड का खिताब शारीरिक शिक्षा विभाग के विपिन को मिला। वहीं 100 मी0 पुरूष वर्ग की दौड़ में सबको छकाते हुये पहला स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के मौ0 राकिब ने प्राप्त किया तथा 100 मी0 महिला वर्ग की दौड मे शारीरिक शिक्षा विभाग की अदीति धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 3000 मी0 महिला वर्ग की दौड़ में शारीरिक शिक्षा विभाग की अनीता सबसे आगे रही। वहीं 3000 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में शारीरिक शिक्षा विभाग के विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शॉटपुट (गोला फेंक) पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग के अक्षय कुमार ने पहला स्थान तथा महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग की अनीता तथा तनु रानी दोनो ने पहला स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीजीएम पंजाब नेशनल बैंक राजीव अग्रवाल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज (एकीकृत परिसर) के निदेशक डा0 एसएन चौहान, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज ऑॅफ फार्मेसी के निदेशक डा0 गिरेन्द्र गौतम, ललित कला विभाग के निदेशक डा0 मनोज धीमान श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा0 विनीत कुमार शर्मा, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डा0 अश्वनी कुमार, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग की डीन डा0 सुचित्रा त्यागी आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा एथेलेटिक्स मीट-2024 के आरम्भ होने की विधिवत् घोषणा की गई। सर्वप्रथम श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के हर विभाग के विद्यार्थियांे द्वारा अपने-अपने विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास्ट किया गया। इसके पश्चात् रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने जहॉं एक ओर विभिन्न संस्कृतियों को अपने नृत्य के माध्यम से दर्शाया।

एथेलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओ में 800 मी0 महिला वर्ग की दौड़ में पहले स्थान पर बीपीएड की आशु, दूसरे स्थान पर श्रीराम पालिटैक्निक की प्रियांशी तथा तृतीय स्थान पर बीएससी(माइक्रो) तृतीय वर्ष की प्रियांशी रही। वहीं 800 मी0 पुरूष वर्ग की दौड़ में सबको छकाते हुये पहला, द्वितीय एवं तृतीय स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के विपिन, अनन्त तोमर और सौरभ कुमार ने प्राप्त किया। वही 3000 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र विपिन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर पालिटैक्निक एसआरजीसी के अंशुल और तीसरे स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अंकुश सैनी रहे तथा 3000 मी0 महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग की अनीता, रिया और पिंकी ने प्राप्त किया। 100 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम एवं द्वितीय स्थान बीपीईएस के मौ0 राकिब और मौ0 बिलाल ने प्राप्त किया और श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के अफजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 100 मी0 महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की अदीति धीमान तथा काजल और तृतीय स्थान पर बीएससी(गृह विज्ञान) की प्रीति रही। 200 मी0 पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के राकिब, बिलाल, और करण रहे। वही 200 मी0 महिला वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की अदीति धीमान व आशु रही तथा तृतीय स्थान पर बायोसाइंस विभाग की प्रिंसी रही। 400 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के राकिब, बिलाल तथा तृतीय स्थान पर पोलिटैक्निक एसआरजीसी के मनीष कुमार रहे। वही 400 मी0 महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की आशु, और रीया चौधरी रही तथा शिक्षा विभाग की पारिशा तृतीय स्थान पर रही। वहीं 1500 मी0 पुरूष वर्ग की दौड में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विपिन, द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अन्नत तोमर तथा तृतीय स्थान पर बीएससी(कृषि विज्ञान) के लक्ष्य मलिक रहे। वही 1500 मी0 महिला वर्ग में पालिटैक्निक एसआरसी की प्रियांशी प्रथम स्थान पर, शारीरिक शिक्षा विभाग की लवली द्वितीय स्थान पर तथा बायोसाइंस विभाग की प्रिति और अकांशा दोनो तृतीय स्थान पर रही।

शॉटपुट (गोला फेंक) पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में पहला स्थान शारीरिक शिक्षा विभाग के अक्षय ने सबसे ज्यादा 8.09 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर प्राप्त किया, वहीं 7.90 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग के अनन्त तोमर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 7.49 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग के विशाल सोम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद महिला वर्ग में क्रमशः 5.95 मी0 और 5.60 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग की अनीता और तनु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रमशः 5.50 मी0 और 4.90 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग की काजल और अंशिका शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया साथ ही 4.85 मी0 की दूरी पर गोला फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग की ही गुंजन चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो (चक्का फंेक) पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शारीरिक शिक्षा विभाग के मौ0 बिलाल ने 17.67 मी0 की दूरी पर चक्का फंेका, वही 17.30 मी0 की दूरी पर चक्का फंेक कर द्वितीय स्थान शिक्षा विभाग के अजय सैनी ने तथा 15.15 मी0 दूरी पर चक्का फेंक कर शारीरिक शिक्षा विभाग के अक्षय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की काजल ने 15.30 मी0, अंशिका शर्मा ने 13.20 मी0 तथा तनु रानी ने 12.65 मी0 चक्का फेंका।

लम्बी कूद पुरूष वर्ग में एसआरजीसी पोलिटैक्निक के मनीष कुमार ने 4.86 मी0 कूदकर प्रथम स्थान पर, शारीरिक शिक्षा विभाग के राहुल अधिकारी ने 4.80 मी0 कूदकर द्वितीय स्थान तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के ही सौरभ ने 4.76 मी0 कूदकर तृतीय स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की अदीति धीमान ने (4.16 मी0), द्वितीय स्थान पर श्रीराम पोलिटैक्निक की प्रियांशी (3.75 मी0) व तृतीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग की काजल (3.70 मी0) रही।

रीले रेस पुरूष वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग तथा तृतीय स्थान पर बायोसाइंस विभाग रहे। वही महिला वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर शारीरिक शिक्षा विभाग तथा तृतीय स्थान पर बायोसाइंस रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीजीएम पंजाब नेशनल बैंक राजीव अग्रवाल ने कहा कि खेल व्यक्तियों में अनुशासन, समयबद्धता, सकारात्मकता, नेतृत्व क्षमता आदि गुणों का विकास करते है। अभिभावको को अपने बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी प्रोत्साहित करना चाहिए। खेलों में भविष्य बनाने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि सभी खिलाडियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए तथा अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करना चाहिए।

इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक्स डा0 विनित कुमार शर्मा, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग डीन डा0 सुचित्रा त्यागी तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्ता अमरदीप, डा0 अब्दुल अजीज़ खान, भुपेंद्र, संदीप कुमार, तरूण तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top