न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा किये गये अटल रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित

न्यूज़ पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा किये गये अटल रत्न सम्मान 2021 से सम्मानित

लखनऊ। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी न्यूज पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन पी टी आई) द्वारा विधान भवन लखनऊ में अटल रत्न सम्मान-2021 का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दिक्षित उपस्थित रहे। इस मौके पर अटल के अनेक संस्मरणो से सबको अवगत कराया और नज़म हसन को इस आयोजन हेतु बधाई दी। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन वरिस्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने किया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा स्थित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन हाल में "न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया" द्वारा प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय योगदान के लिए विधानसभा एवं विधान परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों एवं वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, हेमंत तिवारी, शिव शरण सिंह , सिद्धार्थ कलहंस अब्दुल वहीद एवं अन्य गणमान्य अतिथि के अलावा सम्मानित होने वाले अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे I वर्ष 2018 से न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया ( पूर्व में आईना संस्था)के अध्यक्ष नजम हसन द्वारा प्रतिवर्ष विधानसभा व विधान परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों सहित वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करते रहे हैं I इस क्रम में न्यूज़पेपर ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पूर्व की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24:12 2021 को उत्तर प्रदेश विधानसभा में सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित व संस्था के अध्यक्ष नजम हसन एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह हेमंत तिवारी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार बंधुओं के साथ विधान सभा विधान परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ट पत्रकार टी बी सिंह की पत्रिका मीडिया मंच का विमोचन भी हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है और इसे सदैव होते रहना चाहिए।

इस आयोजन के समय पत्रकारिता क्षेत्र के डॉ सुल्तान साकिर हाशमी, वीर बहादुर विक्रम मिश्रित, प्रदीप कपूर, टी बी सिंह,अज़ीज़ सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, जुबैर अहमद, एंथोनी सिंह, तौसीफ़ हुसैन आदि उपस्थित रहे।



epmty
epmty
Top