सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सेना के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी 37 वर्षीय सेना का जवान सुशील कुमार सिंह शहर में तिखमपुर स्थित आवास पर परिवार के साथ रहता था। कल रात उसने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि वह हाल ही में छुट्टी लेकर घर आया था।

उन्होंने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top