अयोध्या के अलावा इस शहर में भी बन रहा है राम मंदिर- 22 जनवरी को ही..

अयोध्या के अलावा इस शहर में भी बन रहा है राम मंदिर- 22 जनवरी को ही..

बलिया। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी व्यापक स्तर पर जोर-जोर के साथ चल रही है। लेकिन अयोध्या के अलावा एक और शहर में बन रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी आगामी 22 जनवरी को ही की जाएगी। राम मंदिर का निर्माण मुस्लिम कारीगरों की देखरेख में जोर शोर के साथ चल रहा है।

अयोध्या की तर्ज पर बलिया में भी इस समय श्री राम मंदिर निर्माण का काम व्यापक स्तर पर तेजी के साथ चल रहा है। मुस्लिम कारीगरों की देखरेख में बनाए जा रहे इस मंदिर को साजिद, सादात एवं समीर महर्षि भृगु मंदिर के सामने स्थापित मंदिर में श्री राम दरबार को आकार देने में जुटे हुए हैं।

सफेद पत्थरों की मदद से गर्भ ग्रगृह को मकराना से अयोध्या में आए पत्थरों की तरह तराशा जा रहा है। अयोध्या की तर्ज पर बलिया में बन रहे इस राम मंदिर में भी श्री राम सीता एवं लक्ष्मण समेत अन्य देवताओं के तकरीबन 350 से 400 वर्ष पुराने विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को ही की जाएगी।

बलिया में भी 5 दिन पहले से ही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएंगे।

epmty
epmty
Top