डीजे बजने से भड़के काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार-मचा हडकंप

डीजे बजने से भड़के काजी ने निकाह पढ़ाने से किया इनकार-मचा हडकंप
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

झांसी। डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए दुल्हन के दरवाजे पर बारात के साथ पहुंचे दूल्हे को काजी ने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। तकरीबन 4 घंटे तक चले मान मनोव्वल के दौर के बाद काजी एक शर्त के साथ मान गए। स्टेज पर जाकर वर एवं वधू पक्ष के लोगों ने सार्वजनिक तौर पर डीजे बजाने को लेकर माफी मांगी, जिसके बाद देर रात 1ः30 बजे काजी द्वारा निकाह पढ़ाया गया।

झांसी के पुलिया नंबर 9 पानी की टंकी निवासी एक लड़की का रिश्ता गुरसराय में तय हुआ था। 7 दिन पहले ही इमाम लडके पक्ष के घर जाकर बताकर आए थे कि बारात में डीजे लेकर नहीं आना है। इस संबंध में फोन पर लड़के वालों से भी बेटी वालों की बात हो चुकी थी। तमाम बात होने के बावजूद बीते दिन की रात लड़के वाले डीजे के साथ बारात को लेकर पहुंच गए। डीजे की धुनों पर नाचते गाते हुए बाराती दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे। शुरुआती रस्म अदा करने के बाद जब निकाह का नंबर आया तो काजी ने प्रतिबंध के बावजूद बारात में डीजे बजाने को लेकर निकाह पढ़ाने से इंकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में खलबली मच गई। काजी अताउल्लाह खान ने बताया है कि हम लोगों ने शादी में फालतू खर्च रोकने के लिए तंजीम चलाई है। शादी में डीजे बजाना और नाचना गाना इस्लाम में हराम है। शरीयत इसके लिए मना करती है। फिर भी डीजे पर लोग शराब पीकर नाचते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। काजी द्वारा निकाह पढ़ाने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। तकरीबन 4 घंटे तक चले मान मनोव्वल के दौर के बाद काजी लड़का एवं लड़की पक्ष के लोगों द्वारा सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के बाद निकाह पढ़ाने को तैयार हुए।



epmty
epmty
Top