आपदा में फरिश्ता- हिंदू महासभा ने किया वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार

आपदा में फरिश्ता- हिंदू महासभा ने किया वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार

सहारनपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने सहारनपुर में कोरोना संक्रमण के बीच इंसानियत का धर्म निभाते हुए बीमारी की चपेट में आकर मरी 60 वर्षीया महिला को चार कंधे नसीब कराते हुए श्मशान घाट ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।

बृहस्पतिवार को चौधरी विश सिंह कम्बोज अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश अखिल भारत हिंदू महासभा ने बताया कि आज दोपहर उनके संगठन के साथी अनुज मेहरा का फोन आया। उन्होंने बताया कि महानगर के दिल्ली रोड पर एक 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। उनका लड़का कहीं बाहर मजदूरी करता है और परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है। मृतक महिला की आर्थिक हालात भी सही नहीं है। कॉलोनी के आसपास के लोग कोरोना वायरस से इतने डरे हुए हैं कि कोई भी व्यक्ति कंधा देने के लिए आगे नहीं आ रहा है। तब चैधरी विश सिंह कांबोज व उनके संगठन साथियों ने महिला के अंतिम क्रिया-कर्म के लिये लकड़ी व अन्य सामग्री की व्यवस्था की और अपने साथियों शिवम शर्मा, अभी पंडित, अमन पंडित व अनुज मेहरा के साथ काशीराम कॉलोनी में पहुंचे। महानगर अध्यक्ष चैधरी विश सिंह ने अर्थी तैयार कराने के बाद खुद ही अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अर्थी को कंधा दिया और श्मशान घाट ले जाकर पूरे हिंदू रीति रिवाज व सम्मान से अंतिम संस्कार किया। चैधरी विश सिंह कांबोज ने वहां दूरी पर मौजूद लोगों से बात की व समझाया कि अपनी रक्षा करना तो जायज है ही। किंतु मुसीबत की इस घड़ी में लोगों की सहायता के लिये भी आगे आया करें। आज इनके साथ है कल को यह हमारे साथ भी हो सकता है। वहां मौजूद लोगों ने हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं की तारीफ की व इस नेक कार्य के लिये धन्यवाद किया।

epmty
epmty
Top