आंगनबाड़ियों ने बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कर दी सरकार की नीतियों की आहुतियां

आंगनबाड़ियों ने बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कर दी सरकार की नीतियों की आहुतियां

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में इकट्ठा हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया और मंत्रोच्चारण के बीच सरकार की नीतियों की यज्ञ में आहुतियां दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से भाजपा का घोषणा पत्र भी यज्ञ की अग्नि में स्वाहा कर दिया गया।

मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की ओर से कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर इकट्ठा हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो की जाती है, मगर जिस समय सर्कुलर जारी होता है तो प्रोत्साहन राशि में बदलाव कर दिया जाता है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से कई बार शिकायत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मानदेय में वृद्धि कर दी जाएगी, इसके बावजूद भी सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की भी यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने यज्ञ में भाजपा का घोषणा पत्र भी अग्नि में स्वाहा कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रधानमंत्री को जुमलेबाज बताते हुए यज्ञ की विधिवत शुरुआत की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के यज्ञ के दौरान इंटेलीजेंस और अन्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बनकर खड़े रहे।



epmty
epmty
Top