इस्तीफे की चर्चा के बीच कैबिनेट मंत्री को स्पेशल प्लेन से बुलाया दिल्ली

इस्तीफे की चर्चा के बीच कैबिनेट मंत्री को स्पेशल प्लेन से बुलाया दिल्ली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा से बाहर जाने के बाद एक और कैबिनेट मंत्री के भाजपा से बाहर जाने की अचानक से चली चर्चाओं का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री को आनन-फानन में भाजपा हाईकमान की ओर से स्पेशल चार्टर विमान से दिल्ली बुलाए जाने की सूचना मिल रही है। खबर आ रही थी कि वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री भी भाजपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं।

बुधवार को अचानक से चले राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मैं कैबिनेट मंत्री का पद छोड़कर भाजपा से स्वामी प्रसाद मौर्य एवं उनके 3 समर्थक विधायकों के भाजपा से बाहर आए आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान के भी भाजपा छोड़कर जाने की खबरें राजनीतिक हलकों में तेजी के साथ इधर से उधर दौड़ रही थी। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान ने राजनीति हलकों में दौड़ रही इन चर्चाओं का संज्ञान लेते हुए बुधवार को वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को आनन-फानन में राजधानी दिल्ली बुलाया है। सूचना मिल रही है कि वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को राजधानी दिल्ली लाने के लिए स्पेशल चार्टर विमान भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव से ऐन पहले बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। दारा सिंह चौहान अभी तक मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। यहां पर यह भी उल्लेख करना जरूरी है कि दारा सिंह चौहान की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी पहली बार मधुबन विधानसभा सीट को जीतने में सफल हो पाई है। हालांकि बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में जाने के बाद दारा सिंह चौहान मऊ जनपद के घोसी विधानसभा सीट से इस मर्तबा चुनाव लड़ना चाहते हैं। क्योकि सपा-रालोद और सुभासपा के गठबंधन के तहत यह सीट ओमप्रकाश राजभर की पार्टी को मिलने वाली है, जहां से मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास इस बार यहां से चुनाव लड़ने वाले हैं। इस बीच पता चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान की ओर से वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान को स्पेशल विमान की व्यवस्था करते हुए राजधानी दिल्ली बुला लिया गया है। दरअसल दारा सिंह चौहान इलाके में चौहान समाज के एक बड़े और स्थापित नेता है उनके पार्टी में रहने का असर मऊ समेत 20 जिलों पर पडने वाला है। इसी स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी दारा सिंह चौहान को किन्हीं भी हालातों के चलते अपने से दूर जाने नहीं देना चाहती है।




epmty
epmty
Top