अखिलेश के हेलीकॉप्टर को मिली दिल्ली से उड़ान की इजाजत

अखिलेश के हेलीकॉप्टर को मिली दिल्ली से उड़ान की इजाजत

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर को मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है, जिसके चलते मुजफ्फरनगर में इंतजार कर रहे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि राजधानी दिल्ली में उनके हेलीकॉप्टर को रोक लिया है और उन्हें मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि तकरीबन आधे घंटे बाद ही उन्होंने एक अन्य ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें अब राजधानी दिल्ली से उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है। इससे पहले अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि मेरे हेलीकॉप्टर को अभी तक बिना किसी कारण बताएं दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुझे मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। उन्होंने लिखा है कि हारती हुई भाजपा की यह हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।

उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जनपद मुजफ्फरनगर एवं मेरठ की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। अखिलेश यादव ने अब दूसरे ट्वीट में लिखा है कि सत्ता का दुरुपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में आज का दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे दिल्ली प्रस्थान किया था। उनका 11.45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12.15 बजे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी। कार से 1.10 बजे होटल सॉलिटेयर पहुंचकर पत्रकार वार्ता करनी थी। दोपहर 2रू30 बजे होटल से निकलकर कार द्वारा मेरठ के गॉडविन होटल में 3रू30 बजे पहुंचकर पत्रकार वार्ता करना था। शाम 4रू30 बजे कार से दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम था।




epmty
epmty
Top