डंक मारने के बाद महिला की जान लेकर बिल में घुस गया सांप

डंक मारने के बाद महिला की जान लेकर बिल में घुस गया सांप

फिरोजाबाद। सर्पदंश से बेहोश होकर खेत में गिरी महिला को परिजन अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बृहस्पतिवार को जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के बझेरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला मुन्नी देवी रोजाना की तरह खेत पर काम करने के लिए गई थी। इसी दौरान बिल के भीतर से निकलकर आये जहरीले सांप ने खेत में काम कर रही महिला को काट दिया। सांप के डसने के बाद महिला अचेत होकर खेत में ही गिर पड़ी।

उधर महिला को खेत में गिरा देखकर वहां काम कर रहे अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी के बाद परिजन भी जंगल में पहुंच गए और महिला की हालत को देखकर बुरी तरह से घबरा गए। आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।

जहां से महिला को चिकित्सकों ने इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर पर भेज दिया। जिस समय महिला को ट्रामा सेंटर के लिए ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ट्रामा सेंटर ले जाई गई महिला को चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया है।

महिला की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

epmty
epmty
Top