ज्ञानवापी के बाद अब यहां की जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर का दावा

ज्ञानवापी के बाद अब यहां की जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर का दावा

बदायूं। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा और काशी के बाद अब बदायूं की जामा मस्जिद में नीलकंठ महादेव मंदिर होना बताते हुए इसके मालिकाना हक के लिए अदालत में एक मुकदमा दाखिल किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम की अदालत में दाखिल किए गए इस वाद में बदायूं की जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होना बताते हुए इस बाबत विभिन्न साक्ष्य भी अदालत के सामने पेश किए गए हैं। अदालत ने अब इस मामले में अगली तारीख 15 सितंबर निर्धारित की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा स्थित जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। इस के मालिकाना हक को लेकर अब सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम की अदालत में मुकेश पटेल, जो हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक हैं, उनकी ओर से वाद दायर किया गया है।

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने जामा मस्जिद के नीलकंठ महादेव मंदिर होने से संबंधित कई साक्ष्य उपलब्ध कराते हुए अदालत के सामने पेश किए हैं। जिसमें जामा मस्जिद को नीलकंठ महादेव मंदिर होना बताया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन अदालत ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 15 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। अदालत की ओर से मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को नोटिस जारी कर इस बाबत अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है। अदालत में दाखिल की गई याचिका में सबसे पहले भगवान नीलकंठ महादेव महाराज को पक्षकार बनाया गया है। जबकि इनके अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल, वकील अरविंद परमार, ज्ञान प्रकाश, डॉक्टर अनुराग शर्मा और उमेश चंद्र शर्मा ने कोर्ट में जामा मस्जिद के स्थान पर नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया है।

epmty
epmty
Top