शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन ने पति का कर दिया ऐसा हाल

शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन ने पति का कर दिया ऐसा हाल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। धूम-धड़ाके के साथ खुशियों के बीच भारी उत्साह के साथ शादी करते हुए लाई गई दुल्हन शादी के 10 दिन बाद ही अपने पति की ओर से दिए गए। जेवरात एवं लाखों रुपए की नगदी समेटकर फरार हो गई दुल्हन के साथ जेवरात एवं नगदी हाथ से चले जाने के बाद जब पति अपने दुल्हन के मायके पहुंचा तो वहां पर कोई नहीं मिला और मकान भी लड़की दिखाने और शादी के लिए किराए पर लिया गया था। पीड़ित पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की हैदरअसल पूरा मामला आगरा के कमला नगर का है। यहां पर रहने वाला एक युवक ऑटो चलाकर जीवन निर्वाह करता है। 15 सितंबर को आगरा के बिचपुरी में उसकी शादी हुई थी। ऑटो चालक ने बताया कि उसके रिश्तेदार के परिचित फिरोजाबाद में रहते हैं। परिचित ने उसके लिए रिश्ता बताया था। फिरोजाबाद में ही एक घर में युवती को दिखाया गया।

15 सितंबर को बिचपुरी में शादी संपन्न हो गई। इसमें युवती के मायका पक्ष से पांच लोग ही आए थे। शादी के बाद पत्नी 10 दिन उसके साथ रही। 25 सितंबर को पत्नी का भाई आया। उसने कहा कि बहन को घर लेकर जाना है। उसने 1.5 लाख रुपये की जरूरत बताई। कुछ दिन में लौटाने को कहा। इस पर ऑटो चालक ने रकम दे दी। पत्नी घर के जेवरात पहनकर भाई के साथ चली गई। इसके बाद लौटकर नहीं आई। फोन पर वह घर आने की बात कहकर बहाने बनाती रही। इस पर ऑटो चालक ने बिचौलिए से कहा, वह भी टालता रहा। 20 दिन तक युवती ने फोन पर बात की। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पीड़ित छह नवंबर को परिवार के लोगों के साथ फिरोजाबाद में युवती के घर पहुंचा। वहां लोगों ने बताया कि युवती को दिखाने के लिए कुछ देर के लिए कमरा दिया था। इससे ज्यादा लोग कुछ नहीं जानते थे। काफी तलाशने पर भी युवती और उसके परिजनों का पता नहीं चला। इस पर पीड़ित ने थाना कमला नगर में तहरीर दी। आशंका जताई कि शादी करके ठगी करने वाले गैंग ने वारदात की है। इंस्पेक्टर कमला नगर उत्तम चंद पटेल का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। पीड़ित उनसे आकर मिलेगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



epmty
epmty
Top