हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओ ने क्रिसमस पर्व का किया विरोध- पुलिस से हुई बहस

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओ ने क्रिसमस पर्व का किया विरोध- पुलिस से हुई बहस
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी त्यौहार मनाये जाते हैं। भारत के कुछ लोग जहां क्रिसमस डे पर्व का मना रहे थे। इसी बीच आगरा के हिंदूवादी संगठन बजरंग वाहिनी ने क्रिसमस पर्व का विरोध किया।

मिली जानकारी के अनुसार आगरा में हिंदूवादी संगठन बजरंग वाहिनी ने क्रिसमस के इस त्यौहार का विरोध किया। विरोध की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सेंटा क्लॉज हाय हाय, सेंटा क्लॉज वापस जाओ और जय श्री राम के नारे भी लगाये। कार्यकर्ता पुतले में आग लगाने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया।

epmty
epmty
Top