चाय बनाते समय हुआ हादसा-सिलेंडर फटने से छह झुलसे-हालत गंभीर

चाय बनाते समय हुआ हादसा-सिलेंडर फटने से छह झुलसे-हालत गंभीर
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आजमगढ़। रसोई घर में बनाई जा रही चाय के दौरान गैस के सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। गंभीर हालत के चलते सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया हैे।

शनिवार को बरदह थाना क्षेत्र के गांव सय्यद बहाउद्दीनपुर पूर्व में मोहम्मद हनीफ के घर रसोई घर में चाय बनाते समय हुए हादसे के अंतर्गत सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। सिलेंडर में आग के लगते ही कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हो गया। जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके की चपेट में आकर छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाके की आवाज को सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पुलिस को सूचना देते हुए 62 वर्षीय सोफिया, 51 वर्षीय तरन्नुम, 7 वर्षीय इकरा, 12 वर्षीय तौफीक और 34 वर्षीय अब्दुल रहमान के अलावा एक अन्य को झुलसी हुई हालत में मार्टिनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार देते हुए सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। सिलेंडर में लगी आग को आसपास के लोगों ने बमुश्किल बुझाया।

epmty
epmty
Top