यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा-ईंटो से भरे डंपर में घुसी बस

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा-ईंटो से भरे डंपर में घुसी बस

मथुरा। यात्रियों को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रही तेज रफ्तार बस ईटों से लदे डंपर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस ने घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता की जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार की सवेरे अकबरपुर से चलकर यात्रियों से भरी डबल डेकर बस दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर जा रही थी। जैसे ही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस नोहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 65 के समीप पहुंची तो उसी समय यात्रियों को लेकर एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भर रही बस आगे जा रहे ईटों से भरे डंपर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में तकरीबन एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण बस के चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों के अलावा नौहझील पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भिजवाया गया। अन्य सवारियों को बसों में बिठाकर पुलिस द्वारा उनके गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मौके से ईटों से भरे डंपर और बस को सड़क से हटवाकर रास्ते को सुचारू किया। बस के चालक कल्लू खान ने बताया है कि सवारियों से भरी बस के चालक को आगे जा रहा ईटों लदा डंपर दिखाई नहीं दिया। बस डंपर में पीछे से जा घुसी। दुर्घटना के समय बस के भीतर तकरीबन 50 से अधिक सवारियां थी, जिनमें से कुछ सवारियां घायल हो गई है।

epmty
epmty
Top