पारिवारिक विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूला शख्स

पारिवारिक विवाद के चलते फांसी के फंदे पर झूला शख्स

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।युवक की मौत का पता पत्नी के दरवाजा खोलने के बाद ही पता चला। जिसे तुरंत परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल मामला प्रेमनगर थाना इलाके का है, जहां पुलिस ने जानकारी के मुताबिक बताया कि खेरा गाड़िया निवासी अनिल कुमार साम्या पुत्र बैजनाथ मजदूरी करता था। जो नशे का लती था। जिसका उसकी पत्नी आएदिन विरोध करती थी। जिसको लेकर दोनों पती -पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। लेकिन ऐसी ही 28 जनवरी को जब अनिल शराब पीकर घर आया तो उसकी पत्नी से विवाद हो गया। उसी दौरान गुस्से में आकर अनिल ने कमरे के अंदर जाकर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना मिलते ही

परिजनों ने आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन अनिल की मौत हो चुकी थी। फिलहाल सूचना पर पहुची पुलिस ने पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

epmty
epmty
Top