प्रदेश में बनेगी किसानों, महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार-रामगोविंद

प्रदेश में बनेगी किसानों, महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार-रामगोविंद

बरेली। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकार से समाज का प्रत्येक वर्ग बुरी तरह से परेशान है। जिसके चलते प्रदेशवासी भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। अगले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के भीतर किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं, नौजवानों एवं मजदूरों के साथ व्यापारियों को सम्मान देने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।


बुधवार को जनपद के विधानसभा 123 बिथरी चौनपुर के कुड्डा मकरंदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में आये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से समाज का प्रत्येक वर्ग किसान, नौजवान, बेरोजगार, मजदूर, महिलाएं सभी लोग महंगाई एवं बेरोजगारी से परेशान है और हर हाल में भाजपा की मौजूदा सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और इसके लिए जनता ने मन भी बना लिया है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथ पर एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लेने की हिदायत दी। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं बिथरी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सूरज यादव ने किया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अगम मौर्या, महानगर अध्यक्ष शमीम खान, सुल्तानी सहित समस्त पदाधिकारी एवं बूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

epmty
epmty
Top