तीन महीने तक बंद रहेंगी इस रूट की 8 ट्रेनें

तीन महीने तक बंद रहेंगी इस रूट की 8 ट्रेनें

सहारनपुर। इस वर्ष ज्यादा पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए फरवरी के लास्ट सप्ताह तक कई रेल निरस्त कर दी गई हैं। रेल केसिल होने की वजह से यात्रियों को काफी समस्याओं को सामना करना पडेगा।

मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक इस वर्ष कोहरा ज्यादा होने की आशंका है। इसको देखते हुए रेलेवे के सभी जोन से रेलों को निरस्त करने की लिस्ट भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि जनपद सहारनपुर से होकर गुजरने वाले आठ रेल निरस्त कर दी गई है। कोहरे में रेलों के कम रफ्तार से चलने की वजह से रेलों को संचालन प्रभावित होता है। रिरस्त रहने वाली रेलों में 14523-24-अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 14615-16-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, गाड़ी संख्या 12053-54-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक, 14681-82-नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी हैं। यह रेल 10-10 घंटे तक देरी से चलती हैं। कोहरे में रेल देर से ना चले इसी वजह से रेलों को केंसिल कर दिया है।



epmty
epmty
Top