6 वर्ष का कार्यकाल, देश की आन, बान, शान और राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण काल-CM योगी

6 वर्ष का कार्यकाल, देश की आन, बान, शान और राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण काल-CM योगी

लखनऊ। देश को विकास के नए क्षितिज पर ले जाने वाली केंद्रीय सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ बताया जिनसे देश और जनता का विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष कल पूर्ण किया है। 6 वर्षों का यह कार्यकाल, भारत के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण काल है। जिसने न केवल भारत को एक नई पहचान दिलाई अपितु भारत के 130 करोड़ लोगों के मन में एक नया विश्वास भी जागृत किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं इन 6 वर्षों के सफलतम कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कैबिनेट से जुड़े सभी मंत्रीगणों को हृदय से बधाई देता हूं।पिछले 6 वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान देश की आन, बान, शान की रक्षा के साथ ही देश के अंदर, राजनीति की धुरी को बदलने का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। इससे पहले मुद्दे केवल नारों तक ही सीमित हुआ करते थे मगर उन्होंने नारों को हकीकत में बदलने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं राजनीति के केंद्र बिंदु में रहे हैं।

6 वर्षों के शासन में वैश्विक मंच पर भारत की धमक स्थापित हुई। भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के विभिन्न तबकों के लिए शासन की योजनाओं को पहुंचाया गया। योजनाओं को गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं और समाज के विभिन्न तबकों को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए भारत की नींव रखने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में ही गरीबों के लिए जन-धन अकाउंट की शुरुआत कर दी थी, उसी का परिणाम है की वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में, हम लोग सफलतापूर्वक राहत कार्यों को पहुंचाने में सफल रहे है। इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा 'स्वच्छ भारत मिशन'अभियान, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर, 2014 से प्रारम्भ हुआ था। पहली बार देश में प्रत्येक गरीब के पास अपना शौचालय हो, इसकी शुरुआत की गई। 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत जो गांव-गांव में शौचालय बने हैं, उसके कारण इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को 56 से 60 फीसदी तक नियंत्रण करने और 90 फीसदी तक मौतों को रोकने में हमें सफलता प्राप्त हुई है। शौचालय निर्माण से स्वच्छता मिशन को बल मिला, जिससे विषाणुजनित बीमारियां जैसे इंसेफेलाइटिस, डेंगू और अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त हुई। यह शौचालय न केवल स्वच्छता का प्रतीक बना बल्कि नारी गरिमा और सम्मान का भी प्रतीक बना। 10 करोड़ से अधिक गरीबों को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य हुआ, जिसमें 02 करोड़ 61 लाख शौचालय बनाकर उत्तर प्रदेश अग्रणी रहा।

'प्रधानमंत्री आवास योजना' के अंतर्गत, गरीबों को आवास देने लक्ष्य रखा गया था, उसके अंतर्गत पूरे देश में 2 करोड़ गरीबों को आवास उपलब्ध करवाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी 30 लाख गरीबों को 'प्रधानमंत्री आवास योजना' के अंतर्गत आवास उपलब्ध हुए हैं।

सरकार द्वारा 'उज्ज्वला योजना' के अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस के निःशुल्क कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर 1 करोड़ 47 लाख लोग 'उज्ज्वला योजना' से लाभान्वित हुए हैं।विद्युत कनेक्शन में भी 1 करोड़ 24 लाख से अधिक परिवारों को उत्तर प्रदेश में निःशुल्क कनेक्शन मिले हैं। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया गया, यह कार्य भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासपरक सोच का परिणाम है। 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के माध्यम से 2 करोड़ 34 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत हर वर्ष ₹6,000 देने की व्यवस्था की गई है। देश के अंदर 50 करोड़ लोगों को 'आयुष्मान भारत योजना' से स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया। उत्तर प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। जो लोग शेष रह गए थे, उन्हें हमने 'मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' से कवर किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर संबोधित किया।

epmty
epmty
Top