सर्च एवं रेस्क्यू हेतु NDRF, SDRF तथा PAC की 59 टीमें तैनात

सर्च एवं रेस्क्यू हेतु NDRF, SDRF तथा PAC की 59 टीमें तैनात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 3.1 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 03 मि0मी0 के सापेक्ष 103.33 प्रतिशत है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि शारदा-खीरी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में वर्तमान में 08 जनपदों में 41 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है।

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1124 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1493 मेडिकल टीमें तथा 8643 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2049 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 999 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1005532 है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58178 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 366961 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 637278 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 290443.07 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 ली0, ओ0आर0एस0 के 306680 पैकेट तथा क्लोरीन के 3201460 टेबलेट वितरित किया गया है।

epmty
epmty
Top