रेप आरोपी कथित बाबा की 50 हजारी शिष्या गिरफ्तार

रेप आरोपी कथित बाबा की 50 हजारी शिष्या गिरफ्तार

लखनऊ। श्री संत कुटीर आश्रम में युवतियों के साथ यौन शोषण के मामले यूपीएसटीएफ ने बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद की शिष्या कमलाबाई उर्फ प्रियंका श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के नरेला स्थित आश्रम में छिपकर रह रही थी। गिरफ्तारी के समय वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए लखनऊ व बस्ती जा रही थी। कमला के ऊपर बस्ती में दो और लालगंज में एक मुकदमा दर्ज है।

यूपीएसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह ने बताया है कि वर्ष 2017 की 20 दिसंबर को सच्चिदानंद और कई अन्य पर बंधक बनाकर आश्रम में युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व अन्य संगीन धाराओं में कोतवाली में 2 केस दर्ज किए गए थे। बाबा ने अमरोहा की ब्रजघाट पुलिस चौकी के ठीक पीछे गंगा किनारे अद्वैत स्वरूप महिला संत आश्रम बना लिया था। झारखंड और बिहार में भी उसके आश्रम बताए जा रहे हैं। इनमें एक आश्रम की कुर्की हो चुकी है और फरार होने के बाद रेप के आरोपी बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद व उसकी शिष्या कमलाबाई के ऊपर 50-50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। बाबा सच्चिदानंद का एक शिष्य परमचेतानंद और सेविका उर्मिला बाई को वर्ष 2018 में 5 अगस्त को बभनान रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी महीने की 1 जुलाई को अमरोहा आश्रम से 3 साल से फरार चल रहे बाबा सच्चिदानंद उर्फ दयानंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में बाबा की सह अभियुक्त कमलाबाई उर्फ प्रियंका श्रीवास्तव फरार चल रही थी। जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार की गई कमलाबाई ने बताया है कि वह श्रीसंत कुटीर आश्रम नरेला दिल्ली में रह रही थी। बाहर रहते हुए खुद पर पंजीकृत मुकदमों में जमानत कराने के सिलसिले में व लखनऊ से बस्ती में अपने वकीलों व पैरोंकारों के साथ मिलने जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह कई आश्रमों में बदल बदल कर फरारी काट रही थी।

epmty
epmty
Top