जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री- छात्रों एवं नौजवानों को लैपटॉप

जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री- छात्रों एवं नौजवानों को लैपटॉप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मतदाता समाजवादी पार्टी को ही भारतीय जनता पार्टी का विकल्प मानते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का सफाया करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार को सत्ता में लाएगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर हम प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे और छात्रों एवं नौजवानों को पहले की तरह मुफ्त लैपटॉप बांटे जाएंगे। उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार का समुचित इंतजाम होगा। किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त होगी।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। समाजवादी पार्टी ने क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। समाजवादी पार्टी चुनावों की तैयारी पिछले दो साल से कर रही है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को टेªनिंग दी गई है कि कैसे अपना काम जनता तक पहुंचाएं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेे किसान, नौजवान को धोखा दिया। डीजल, बिजली, खाद, सब महंगे हो गए है। किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबड़ाकर सरकारी पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही है। लेकिन मतदाता साइकिल पहचानता है। वह साइकिल का बटन ही दबाएगा।




epmty
epmty
Top