20 परिवारों ने किया धर्मपरिवर्तन- 100 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

20 परिवारों ने किया धर्मपरिवर्तन- 100 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के खुर्जा में क्रिसमस डे पर वाल्मीकि से ईसाई बने 20 परिवारों के 100 लोगों ने घर वापसी की और हिंदू धर्म को पुनः अपना लिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की विधायक मीनाक्षी सिंह भी मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष सोन वाल्मीकि ने बताया कि खुर्जा की भाजपा विधायक मीनाक्षी सिंह की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ और विधिक प्रक्रिया कराकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर हिंदू बने लोगों का माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में क्रिसमस डे के अवसर पर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। दरअसल परिस्थिति वश खुर्जा के कुछ वाल्मीकि हिंदू परिवारों ने वर्षों पूर्व हिंदू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म अपना लिया था और चर्च में जाकर यीशु की प्रार्थना करने लगे थे।

जब इसकी जानकारी भाजपा की खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह को लगी तो उन्होंने राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष सोनी जी और उनकी पत्नी संध्या वाल्मीकि के सहयोग से खुर्जा के लगभग 20 परिवारों के 100 सदस्यों का आज घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन कराकर हिंदू धर्म परिवर्तन कराया।

वार्ता

epmty
epmty
Top