फील्ड फायरिंग रेंज में लोड करते समय फटा गोला-2 सैनिकों की मौत, 1 घायल

फील्ड फायरिंग रेंज में लोड करते समय फटा गोला-2 सैनिकों की मौत, 1 घायल

नई दिल्ली। भारतीय सेना की फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध का अभ्यास करने के दौरान हुए बड़े हादसे में गोला फटने से दो सैनिकों की मौत हो गई है। घायल हुए एक अन्य सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना कैंट फील्ड फायरिंग रेंज में युद्ध का अभ्यास करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। युद्धाभ्यास में जुटे सैनिक जिस समय बैरल में गोला भर रहे थे तो वह धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में राजस्थान के पगारिया के रहने वाले सुमेर सिंह और पश्चिम बंगाल के सुकांता मंडल की मौत हो गई।

इस हादसे में सेना का जवान प्रदीप यादव घायल हुआ है, जिसे गंभीर हालत के चलते सेना के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सेना की फायरिंग रेंज में हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गयी।

मृतक और घायलों के परिजनों को सेना के अधिकारियों द्वारा तुरंत जानकारी दी गई। हादसे में मारे गए दोनों सैनिकों का अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

epmty
epmty
Top