सहारनपुर से उम्दा प्रजाति के 12 टन आम भेजे गए भुटान

सहारनपुर से उम्दा प्रजाति के 12 टन आम भेजे गए भुटान

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लंगडा, चौसा और आम्रपाली प्रजाति के उम्दा 12 टन आम भूटान को निर्यात किए गए।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आज यहां बताया कि 12 टन आम की एक खेप भूटान के लिए रवाना की गई।

उन्हेंने बताया कि इससे पहले 18 टन आम लंदन और स्विटजरलेंड भेजा गया था। लंदन ने रामकेला आम की 15 टन की बिक्री की है। लंदन में आम की इस प्रजाति को ज्यादा पसंद किया जाता है। लंगडा आम भी लंदन को निर्यात किया गया।

उन्होंने सहारनपुर का बेहट क्षेत्र भारत में पंसदीदा आमों की पैदावार के लिए विख्यात है। हर वर्ष यहां से चौंसा, लंगडा, दशहरी, आम्र्रपाली आम का निर्यात होता है। सहारनपुर में मंगो पैक हाउस में आम को अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए विशिष्ठ प्रक्रिया से गुजारा जाता है। जिससे आम पूरी तरह स्वस्थ और तरोताजा रहता है।

वार्ता

epmty
epmty
Top