पटरी पर दौड़ने के लिए 11 पैसेंजर ट्रेनें तैयार-देखे सूची

पटरी पर दौड़ने के लिए 11 पैसेंजर ट्रेनें तैयार-देखे सूची

मुरादाबाद। कोरोना का कहर कमजोर होने के बाद रेलों का संचालन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। जैसे जैसे कोरोना का असर कम हो गया है वैसे ही रेल के संचालकों को भी धीरे-धीरे रफ्तार दे दी जाएगी। रेल मुख्यालय आम यात्रियों की सुविधा के लिए पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर भी मंथन कर रहा है। रेल प्रशासन ने मंडल में भी संचालित ट्रेनों की सूची मांगी है। विभिन्न रूट पर संचालित 11 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा से चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

कोविड महामारी से पहले मंडल में पैसेंजर ट्रेनें नियमित रूप से चलती थी। कोरोना के खौफ के बाद इन ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल में अभी एक भी पैसेंजर ट्रेन नहीं चल रही है। हालांकि दूसरी लहर का प्रभाव घटने के बाद मेल व शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। बड़ी दिक्कत आम रेल यात्री की है।

इनमें सहारनपुर-लखनऊ, गजरौला-नजीबाबाद, बरेली-प्रयागराज के अलावा बरेली, मेरठ, बुलंदशहर, बालामऊ से चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें शामिल है। मुख्यालय की सहमति के बाद पैसेंजर ट्रेन चलने से स्टेशनों पर आवाजाही व चहल-पहल बढ़ेगी।

जो टेªनें संचालित होगी उनकी गाड़ी संख्या निम्नवत् है-

54251-52 सहारनपुर-लखनऊ

54377-78 बरेली-प्रयागराज

54461-62 बरेली-बांदीकुई

54075-76 सीतापुर-दिल्ली

54463-64 ऋषिकेश-चंदौसी-बांदीकुई

54475-76 हरिद्वार-दिल्ली

65403-04 खुर्जा-मेरठ

54381-82 गजरौला-नजीबाबाद

54325-26 सीतापुर-कानपुर

54331-32 बालामऊ-लखनऊ

65567-68 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज

छोटे स्टेशनों पर पहुंचने के लिए पैसेंजर ट्रेनों के अलावा कोई साधन नहीं है। लिहाजा अब पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की कवायद हो रही है। रेल मुख्यालय ने पैसेंजर ट्रेनों का प्रस्ताव मांगा है। इसके आधार पर रेल प्रशासन ने 22 ट्रेनों की सूची तैयार की है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव बना है। पर इनके संचालन पर मुख्यालय ही निर्णय करेगा।

epmty
epmty
Top