कोरोना के मिले 108 नए मामले- अब हुई संक्रमितों की इतनी संख्या

कोरोना के मिले 108 नए मामले- अब हुई संक्रमितों की इतनी संख्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कल एक दिन में कुल 51,082, सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 108 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,20,86,726 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 175 लोग तथा अब तक कुल 20,98,631 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1632 एक्टिव मामले है।

प्रदेश में कल 04 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 19,85,780 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,38,86,172 तथा दूसरी डोज 14,70,32,404 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,67,365 तथा दूसरी डोज 1,31,10,380 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,46,506 तथा दूसरी डोज 76,02,568 दी गयी। कल तक 2,97,56,740 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 37,42,02,135 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

epmty
epmty
Top