डा0 महेन्द्र सिंह ने गोसाईगंज ब्लाक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

डा0 महेन्द्र सिंह ने गोसाईगंज ब्लाक में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने आज ग्राम पंचायत नूरपुर बेहटा विकास खण्ड गोसाईगंज, लखनऊ में वृक्षारोपण करके ग्राम्य विकास विभाग के अधीन 10 करोड़ पौधों के रोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कुल 2500 पौधो ग्रामवासियों एवं उपस्थित स्कूल के बच्चों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं/अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया।


ग्राम्य विकास मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहजन का वृक्ष भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, सुरक्षा एवं इको सिस्टम के संचालन को दुरूस्त रखने के लिये प्रदेश में एक साथ 22.00 करोड़ पौधों के रोपण से प्रदेश की हरितिमा में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम्य विकास मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्ष गांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 22.00 करोड़ पौधारोपण का शुभारम्भ किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को सामूहिक दायित्व में परिवर्तित करने के लिए इसे एक जन आंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनपदों में वृक्षारोपण में जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक तथा ब्लाक प्रमुख की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

ग्राम्य विकास मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि गंगा नदी के किनारे 25 जनपदों में 573 तालाबों का निर्माण किया जा रहा है, जिन पर 5.34 लाख पौधों का रोपण किया गया। यमुना नदी के किनारे 13 जनपदों में 94 तालाबों का निर्माण किया जा रहा है, जिन पर 1.09 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं/अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा करके प्रदेश में जागरूकता उत्पन्न की जा रही है। प्रदेश की हरियाली का क्षेत्रफल बढ़ाने तथा पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। इसके साथ ही रोपित किये गये पौधों की देखभाल भी उसी निष्ठा से की जानी चाहिए ताकि पौधा बचा रहे। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण के माध्यम से लगभग 4.44 करोड़ मानव दिवस का सृजन होगा एवं 809.17 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जायेगी।


इस कार्यक्रम में उपस्थित मनरेगा के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत प्रदेश के 10 जनपदों को मनरेगा योजना में सर्वाधिक पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसमें आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सीतापुर, गोरखपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, गाजीपुर, बस्ती तथा सिद्धार्थनगर शामिल हैं। अपर आयुक्त मनरेगा ने यह भी बताया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत मनरेगा के तहत लखनऊ, फैजाबाद तथा गोरखपुर मण्डल को सबसे ज्यादा पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ को 113.5 लाख, फैजाबाद को 78.18 लाख तथा गोरखपुर मण्डल को 76.87 लाख पौधों का रोपण किया जाना है।

उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण अभियान में मुसहर परिवारों के चिन्हित जनपद-अम्बेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, बलिया, चन्दौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानुपुर एवं वाराणसी तथा वनटांगिया परिवारों के चिन्हित जनपद-बलरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, खीरी एवं महाराजगंज में निवास करने वाले लगभग शत्प्रतिशत परिवारों को वृक्षारोेपण कार्यक्रम से आच्छादित किया जा रहा है। इन परिवारों द्वारा मुख्य रूप से सहजन एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया है। इसके साथ ही व्यक्तिगत लाभार्थी (च्ड।ल्.ळ) एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सहजन का पौधा उपलब्ध कराते हुए वृक्षारोपण कार्य सम्पादित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ सुनील बंसल एवं उपायुक्त मनरेगा विनोद राम त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Next Story
epmty
epmty
Top